Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: 17 से 23 मार्च तक सजेगा राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला, उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

News Updates Network
By -
0
Bilaspur: State level Nalwari fair to be held from March 17 to 23; Deputy Commissioner invites Chief Minister
मुख्यमंत्री को नलवाड़ी मेले का निमंत्रण देते हुए बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार: फोटो

न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 11 मार्च। (अनिल)  बिलासपुर के उपायुक्त राहुल कुमार ने 10 मार्च 2026 को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला, बिलासपुर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया।

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को मेले के आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला इस वर्ष 17 मार्च से 23 मार्च 2026 तक बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नलवाड़ी मेला जिले की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है और इसमें प्रदेशभर से लोग भाग लेते हैं। मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक प्रतियोगिताएं तथा अन्य आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे मेले प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!