Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: कर्मचारी को रिटायर करना भूला HRTC, पोल खुलने पर चुपचाप भेजा घर

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 07 जून। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के धर्मशाला डिपो से लापरवाही का एक ऐसा अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डिपो में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की घोर लापरवाही के चलते एक चतुर्थ श्रेणी (क्लास फोर) महिला कर्मचारी से उसकी सेवानिवृत्ति की तय तारीख के बाद भी दो महीने तक अतिरिक्त काम करवा लिया गया।

प्रशासनिक सुस्ती का आलम यह रहा कि विभाग को अपने ही कर्मचारी की रिटायरमेंट की तारीख का ध्यान नहीं रहा, और जब दफ्तर में इस बड़ी चूक का खुलासा हुआ, तो हडक़ंप मच गया। खुद को फंसा देख अधिकारियों ने आनन-फानन में महिला कर्मचारी को चुपचाप सेवामुक्त कर दिया, जिसके बाद से अब एचआरटीसी का यह दफ्तर पूरे निगम में हंसी का पात्र बना हुआ है। कर्मचारी यूनियनों और आम जनता के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जो विभाग अपनी बसों के टाइम-टेबल को लेकर इतना सख्त होने का दावा करता है, वह अपने कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति का समय ही भूल गया। फिलहाल इस मामले में उच्च अधिकारियों की ओर से किसी कार्रवाई या जांच की बात सामने नहीं आई है, लेकिन इस लापरवाही ने निगम की साख को जरूर बट्टा लगाया है।

मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब हाल ही में कार्यालय के रिकॉर्ड की रूटीन जांच की गई। जैसे ही यह बात सामने आई कि दर्शना देवी दो महीने पहले ही तकनीकी रूप से रिटायर हो चुकी हैं, तो अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। अपनी गर्दन फंसती देख प्रबंधन ने इस चूक को सुधारने के बजाय पूरे मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की। उक्त महिला को बिना किसी औपचारिक विदाई या शोर-शराबे के दो महीने बाद चुपचाप तरीके से रिटायर्ड कर घर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, धर्मशाला डिपो में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी दर्शना देवी को नियम के मुताबिक फरवरी 2026 में अपनी सेवाएं पूरी कर सेवानिवृत्त होना था। मार्च और अप्रैल महीने में भी उक्त महिला कर्मचारी रोज की तरह दफ्तर आती रही और अधिकारियों की नाक के नीचे अपनी ड्यूटी देती रही।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!