Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पूर्व मंत्री के घर में हुई चोरी, बंद पड़े मकान ताला तोड़कर चोरी किया सामान, मामला दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 12 फरवरी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी के सुरक्षित माने जाने वाले जाखू क्षेत्र में चोरों ने पूर्व आबकारी मंत्री रंगीला राम राव के आवास को निशाना बनाया है। चोरों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित उनके बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर वहां रखे कीमती उपकरण उड़ा लिए। छोटा शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री का यह मकान पिछले काफी समय से खाली था और परिवार का कोई सदस्य वहां स्थायी रूप से नहीं रह रहा था। पूर्व मंत्री के दामाद विजय चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब एक महीने बाद जब 9 जनवरी को मकान की सुध लेने पहुंचे, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया। अंदर जांच करने पर पता चला कि एक कमरे में रखे गए 4 से 5 पुराने गीजर गायब थे।

चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 15,000 रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में जब कई लोग भारी बर्फबारी या ठंड के कारण निचले इलाकों में चले जाते हैं, तो शहर के बंद मकान चोरों के आसान निशाने बन जाते हैं। 

एसएसपी शिमला, गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छोटा शिमला थाना में अज्ञात शातिरों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!