Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: आधे रास्ते में बस छोड़कर फरार हुआ एचआरटीसी चालक, निगम प्रबंधन ने किया निलंबित

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 12 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एचआरटीसी की एक बस को आधे रूट में छोड़कर चालक के फरार होने का मामला सामने आया है। गलोड़–शिमला रूट पर चल रही एचआरटीसी बस को घुमारवीं के पास बीच रास्ते में छोड़कर चालक मौके से भाग गया। घटना बीते मंगलवार की बताई जा रही है।

मामला संज्ञान में आते ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित चालक को निलंबित कर दिया है। निलंबित चालक को एचआरटीसी डीएम कार्यालय हमीरपुर में अटैच किया गया है।

निलंबित चालक की पहचान जुम्मी मोहम्मद निवासी बरठीं कोटलू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर डिपो की यह बस गलोड़ से शिमला की ओर जा रही थी। जब बस घुमारवीं के नजदीक पहुंची, तो चालक अचानक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे बस में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

एचआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा और सेवाओं में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!