न्यूज अपडेट्स
कांगड़ा, 12 फरवरी। प्रदेश की सरकारी स्कूल में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कांगड़ा जिला के सरकारी स्कूल में सबके सामने मिड डे मील वर्कर की हत्या कर दी गई।जिले के देहरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चनौर स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल का यह मामला है।
स्कूल में सबके सामने महिला को मार कर इस घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने ही हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12:20 बजे यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. स्कूल में मिड-डे मील बना रही महिला कुक की दराती से हमला किया गया।
मृतका की पहचान सुलोचना देवी (58 वर्ष), पत्नी विशंभर दास, निवासी चनौर के रूप में हुई है, जो स्कूल में बतौर मिड-डे मील वर्कर (कुक) कार्यरत थी।
