Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: पशुओं के लिए चारा काटते समय पेड़ से गिरी महिला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 12 फरवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के उपमंडल झंडूता के तहत ग्राम कलोल में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां पशुओं के लिए चारा काटते समय पेड़ से गिरकर एक 48 वर्षीय महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान चंचला देवी (48) पत्नी जय सिंह, निवासी कलोल व तहसील झंडूता के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार चंचला देवी अपने पालतू मवेशियों के लिए चारा लेने पेड़ पर चढ़ी थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई। परिजन उसे तुरंत गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता लेकर पहुचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस द्वारा किए गए प्रारंभिक निरीक्षण में मृतका के सिर पर करीब 2 सैंटीमीटर गहरा घाव और बाईं आंख पर नील का निशान पाया गया है। इसके अलावा शरीर पर अन्य कोई बाहरी चोट नहीं मिली है। मृतका के जेठ केशवानंद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह एक दुर्घटना थी और परिजनों ने किसी भी तरह का संदेह नहीं जताया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण पेड़ से गिरना ही माना जा रहा है। पुलिस थाना शाहतलाई द्वारा इस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शव का सिविल अस्पताल घुमारवीं में पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे कलोल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!