Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: छह माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अचानक उठा दर्द

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 12 फरवरी। सिरमाैर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के कोटड़ी ब्यास गांव की 6 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

प्रारंभिक तौर पर इसमें हृदयाघात की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। जानकारी के अनुसार महिला पहले से 2 बेटों की मां थी और वर्तमान में 6 माह की गर्भवती थी। 

परिजनों ने बताया कि उसे एक दिन पहले से सीने में दर्द की शिकायत थी। दर्द को सामान्य समझते हुए घर पर ही उपचार किया जाता रहा, लेकिन समय के साथ तबीयत बिगड़ती चली गई। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लेकर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब की इंचार्ज डॉ. सुधी गुप्ता ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। महिला 6 माह की गर्भवती थी और दुर्भाग्यवश मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों की मृत्यु हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!