Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: चलती बस में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, HRTC के परिचालक पर मामला दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 06 फरवरी। सरकारी स्कूल की एक नाबालिग छात्रा से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला पुलिस थाना में बस परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा बस में सफर कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान परिचालक ने चलती बस में छात्रा के साथ गलत तरीके से स्पर्श किया। घटना के बाद छात्रा ने स्कूल पहुंचकर अपने अध्यापक को आपबीती बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने इसे एंटी सैक्सुअल कमेटी के समक्ष रखा।

समिति ने छात्रा की काउंसिलिंग की और अभिभावकों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!