Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: घर से दवाईयां लेने निकली युवती, नहीं लौटी घर वापिस, अपहरण का मामला दर्ज

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा, 16 फरवरी। पुलिस थाना चम्बा के तहत एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद युवती के बारे में जांच शुरू कर दी है। 

पिता ने बताया कि उसने अपने स्तर पर बेटी काे खोजने का प्रयास किया तथा अपने रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चल पाया। पिता ने बताया कि 13 फरवरी को उसकी बेटी ने कहा कि मेरी तबीयत खराब हो गई है और वह क्षेत्र में ही चिकित्सक के पास दवाइयां लेने जा रही है।

पिता ने बताया कि जब दिनभर मेहनत-मजदूरी करके शाम को घर आया ताे उसकी बेटी घर नहीं पहुंची थी। उसकी पत्नी व दूसरी बेटी अपने रिश्तेदारों के यहां गए हुए थे। अपने स्तर पर जानकारी जुटाने के बाद जब बेटी के बारे में कोई पता नहीं चल पाया तो अब पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। 

उन्होंने बताया कि हमें शक है कि उसकी बेटी को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ अगवा करके ले गया है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!