Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: कंपनी के स्टोर टैंक से गैस का रिसाव, कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज, 6 लोग अस्पताल में भर्ती

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सिरमौर, 16 फरवरी। सिरमाैर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के सूरजपुर स्थित तिरुपति लाइफ साइंसिज कंपनी के स्टोर टैंक से मिथाइल डाइक्लोराइड गैस के रिसाव के मामले में पुलिस ने कंपनी पर केस दर्ज कर लिया है। 

बता दें कि गत रविवार शाम को गैस रिसाव के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। इस हादसे में 8 कामगारों की गैस की चपेट में आने से तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से 2 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि 6 लोग अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जिनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

उधर, पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि कंपनी के सॉल्वैंट स्टोर के भीतर बने टैंक में मिथाइल डाइक्लोराइड गैस भरी हुई थी, जिसमें से रिसाव हो रहा था। गैस के प्रभाव से कामगार इसकी चपेट में आ गए। उधर, जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र कुमार ने स्थिति का निरीक्षण किया। अस्पताल में सीमा, निशा, खुशबू, शवाना, महेश और सुहानी उपचाराधीन हैं, जबकि सुमन और पूजा प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर लौट गईं। 

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कंपनी मालिक और प्रबंधन की लापरवाही सामने आने की बात कही गई है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 125(ए) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!