Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: अस्पताल के चिकित्सकों नें महिला के पेट से निकाली 1 किलो की रसौली

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
घुमारवीं, 11 फरवरी। घुमारवीं अस्पताल के चिकित्सकों ने एक बार फिर अपनी कुशलता का परिचय देते हुए एक जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल की पूरी टीम को इस सफलता पर बधाई दी जा रही है।

खंड चिकित्सा अधिकारी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने एक महिला मरीज का सफल ऑपरेशन किया। यह ऑपरेशन काफी जटिल था क्योंकि महिला शुगर की मरीज थी, जिससे सर्जरी में जोखिम बढ़ गया था। इसके बावजूद डॉक्टरों की टीम ने सूझबूझ और कुशलता से महिला के पेट से लगभग एक किलो की रसौली निकालने में सफलता प्राप्त की।

ऑपरेशन के बाद महिला मरीज पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इस सफलता से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अगले सप्ताह से घुमारवीं अस्पताल में हड्डियों के ऑपरेशन भी शुरू कर दिए जाएंगे। इससे क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!