न्यूज अपडेट्स
मंडी, 05 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार दोपहर 12:57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे पाया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। झटके महसूस होने पर लोग तुरंत अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
मंडी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है और यहां अकसर हल्के झटके महसूस होते रहे हैं। आज दोपहर अचानक महसूस हुए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 5 से अधिक थी। असम के बाद अब हिमाचल प्रदेश की धरती हिली है।
