Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal BREAKING: आग की लपटों ने ढाया कहर, जिंदा जली मासूम, 8 लोग लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 12 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अर्की बाजार में अचानक आग लगने से एक आठ साल की बच्ची की जिंदा जलने से दुखद मौत हो गई है। इस घटना के बाद से सात से आठ लोग लापता बताए जा रहे हैं।

आगजनी की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग सहमे हुए हैं और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल, दमकल विभाग के कर्मियो ने आग पर काबू पा लिया है।

इस घटना में कई दुकानों को भारी नुकसान हुआ है और लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि आगजनी की ये घटना रात करीब 2 बजे पेश आई है। अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम और दमकल विभाग के लोगों द्वारा लापता लोगों को खोजा जा रहा है। अभी तक मृतक बच्ची की भी पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। लापता लोगों में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं। 
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की शुरुआत बाजार में स्थित एक रिहायशी मकान से हुई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों और घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

लोगों ने बताया कि आग लगने के कारण एक के बाद एक कई LPG सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए- जिससे आग और बढ़ गई। सिलेंडरों के धमाकों की आवाज से पूरे इलाके में डर और चिंता फैल गई।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!