न्यूज अपडेट्स
मंडी, 12 जनवरी। करसोग उपमंडल के चरखड़ी क्षेत्र में बुधवार को एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। चेतन कोच नामक यह निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के समय बस में चालक और परिचालक सहित कुल छह लोग सवार थे। दुर्घटना में सभी को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पांगणा अस्पताल लाया जा रहा है।
हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
घायलों की स्थिति पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा नजर रखी जा रही है।
