Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पटवारी-कानूनगो पर जानलेवा हमले में BDC अध्यक्ष खेख राम ठाकुर गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 19 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के काईस क्षेत्र की राउगी पंचायत में पटवारी और कानूनगो पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी BDC नग्गर खंड के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। यह हमला अवैध कब्जे की निशानदेही के दौरान किया गया था, जिसमें पटवारी भोप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना 16 जनवरी की है, जब खेख राम ठाकुर और उसके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर सरकारी कर्मचारियों पर हमला किया। पटवारी के सिर, बाजू और टांग में गंभीर चोटें आईं, जबकि कानूनगो और पुलिस कर्मी को हल्की चोटें लगीं। पटवारी का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जारी है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य आरोपी को अस्पताल से गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, पटवारी-कानूनगो संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी, जिसके बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!