Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal Police: आपातकालीन सेवा में हिमाचल का परचम, रिस्पॉन्स टाइम में हिमाचल पुलिस को पहला स्थान

Anil Kashyap
By -
0
Himachal Police: Himachal excels in emergency services, Himachal Police secures first place in response time.
अशोक तिवारी, डीजीपी, हिमाचल प्रदेश 

न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 29 जनवरी। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आपातकालीन सेवा (ईआरएसएस-112) के औसत रिस्पॉन्स टाइम के मामले में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश पुलिस को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक करार दिया।
Himachal Police: Himachal excels in emergency services, Himachal Police secures first place in response time.
सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान ईआरएसएस-112 के तहत सबसे तेज प्रतिक्रिया देकर हिमाचल पुलिस ने यह सिद्ध कर दिया है कि सीमित संसाधनों और कठिन पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी प्रदेश में आपातकालीन सेवाएं देश में सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रदेश भर में तैनात ईआरएसएस-112 टीमों, पुलिस थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पेशेवर दक्षता, निष्ठा और उत्कृष्ट टीमवर्क का सशक्त प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “स्पीड, सेंसिटिविटी और सर्विस” भविष्य में भी प्रदेश पुलिस का मार्गदर्शक मंत्र बना रहना चाहिए। यह उपलब्धि केवल एक रैंकिंग नहीं, बल्कि इस संकल्प की पुनः पुष्टि है कि जब भी हिमाचल प्रदेश का कोई नागरिक सहायता के लिए पुकारेगा, प्रदेश पुलिस देश में सबसे पहले उसके पास पहुंचेगी।

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि अनुशासित कार्यप्रणाली, तकनीक के बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग और सशक्त फील्ड-स्तरीय पर्यवेक्षण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और अटूट सहयोग से यह संभव हो पाया है।

यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश पुलिस की संवेदनशील, उत्तरदायी और पेशेवर छवि को और अधिक मजबूत करती है तथा प्रदेश के नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाती है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!