Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC की बसें अब रहेंगी साफ-सुथरी, निगम ने बनाई नई गाइडलाइन

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 05 दिसंबर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अपनी बस सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए बड़े बदलाव करने जा रहा है। अब निगम की सभी बसों की सप्ताह में एक बार अनिवार्य धुलाई की जाएगी, ताकि यात्रियों को साफ-सुथरी और बेहतर बस सुविधा मिल सके। 

बसों की सफाई को लेकर चालकों और परिचालकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और यदि कोई बस गंदी पाई जाती है तो उनसे जवाब-तलब भी किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बसों पर लगने वाले विज्ञापनों की मनमानी पर भी लगाम लगाने की तैयारी है। 

निगम ने दिल्ली परिवहन निगम की तर्ज पर विज्ञापनों के लिए विशेष स्थान निर्धारित करने का निर्णय लिया है। अब बसों पर टायर से टायर तक ही विज्ञापन लगाए जा सकेंगे, जबकि चालक की साइड पर कोई विज्ञापन नहीं होगा। बस के पीछे भी केवल नंबर प्लेट और डिक्की के बीच की जगह पर ही विज्ञापन लगाने की अनुमति होगी। 

निगम का कहना है कि मनमाने और बड़े साइज के विज्ञापन लगाने से बसों का स्वरूप ढक जाता है, जिससे उनका आकर्षण कम हो जाता है। एक बस की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक होने के चलते एचआरटीसी का उद्देश्य है कि इन्हें साफ, सुव्यवस्थित और आकर्षक रखा जाए। निगम ने इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इसे जल्द ही सभी डिपो में लागू करने की तैयारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!