Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: एम्बुलेंस चालक के खिलाफ चिकित्सा अधिकारी ने दर्ज करवाई FIR, इस आदेशों की अवहेलना पर कार्रवाई

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 27 दिसंबर। सिविल अस्पताल घुमारवीं से चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर पुलिस थाना घुमारवीं में 108 एम्बुलेंस सेवा के चालक नरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गत रात्रि दर्ज शिकायत में बताया गया कि 25 दिसंबर 2025 को रात लगभग 8 बजे चालक नरेंद्र कुमार और ईएमटी ईशिता हड़ताल पर चले गए।

हड़ताल के बावजूद एम्बुलेंस सेवा सुचारू रखने के लिए विभाग ने वैकल्पिक चालक विजय कुमार को ड्यूटी पर लगाया, लेकिन नरेंद्र कुमार ने एम्बुलेंस की चाबियां देने से इंकार कर उन्हें अपने साथ ले लिया।

इससे चिकित्सा अधिकारी के आदेशों की अवहेलना हुई और आवश्यक सार्वजनिक सेवा में बाधा उत्पन्न हो गई, जिससे जनहित प्रभावित हुआ। इस कृत्य को आवश्यक सेवाओं के नियमों का उल्लंघन, सार्वजनिक उपद्रव और विश्वासघात माना गया है। 

खंड चिकित्सा अधिकारी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, चालक 108 के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में मामला दर्ज करवाया गया है, क्योंकि उन्होंने आदेशों की अवहेलना की है। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!