Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: लंबे समय से जाम की चपेट में घुमारवीं बस अड्डा, ठोस योजना का इंतजार

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 28 दिसंबर। घुमारवीं बस अड्डे (Ghumarwin Bus Stand) में आए दिन लगने वाला जाम अब गंभीर समस्या का रूप ले चुका है। बस अड्डे के भीतर और बाहर निकलने के लिए केवल एक ही रास्ता होने के कारण अक्सर यातायात बाधित रहता है। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसे सुधारने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

स्थानीय लोगों और यात्रियों के अनुसार बस अड्डे में बाहरी छोटे वाहन भी प्रवेश कर जाते हैं, जिससे जाम की समस्या और अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की कार्यशाला भी बस अड्डे के भीतर ही स्थित है, जहां खराब बसों की मरम्मत का कार्य किया जाता है। मरम्मत के लिए खड़ी बसें भी बस अड्डे में जगह घेर लेती हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित होती है।

बताया जा रहा है कि जिन रूटों पर बसों का संचालन देरी से होता है, वे बसें भी लंबे समय तक बस अड्डे के भीतर खड़ी रहती हैं। इससे न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि यात्रियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

इस समस्या को देखते हुए लोगों का कहना है कि विभाग को जल्द से जल्द एक ठोस और प्रभावी योजना तैयार करनी चाहिए। निजी और सरकारी दोनों रूटों पर चलने वाली बसों के लिए बस अड्डे के अंदर काउंटर टाइम निर्धारित किया जाना चाहिए, ताकि बसें अनावश्यक रूप से लंबे समय तक खड़ी न रहें। साथ ही बाहरी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती और बस अड्डे के लिए वैकल्पिक प्रवेश-निकास मार्ग की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!