Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सीएम सुक्खू बोले — हिमाचल को रेणुका पर गर्व, देंगे एक करोड़ रुपये का इनाम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 3 नवम्बर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश की बेटी और विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। रेणुका ठाकुर जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र से संबंध रखती हैं और उन्होंने भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से रेणुका ठाकुर को और पूरी टीम को महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल और फाइनल दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पूरे हिमाचल को रेणुका ठाकुर की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि रेणुका ठाकुर के इस समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश की युवतियों को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!