Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: मुख्य सड़क किनारे दुकानों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के निर्देश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 04 नवम्बर। बिलासपुर शहर में मुख्य सड़कों के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान तहसीलदार सदर बालकृष्ण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई दुकानदारों ने सड़क किनारे सामान रखकर रास्ता संकरा कर दिया है। विशेष रूप से कबाड़ की दुकानों के बाहर सामग्री फैलाने से यातायात बाधित हो रहा है और आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह ने मौके पर ही संबंधित दुकानदारों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रकार के अतिक्रमण को एक सप्ताह के भीतर स्वयं हटा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद भी अतिक्रमण बरकरार रहने पर प्रशासन जबरन कार्रवाई करेगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा।

एसडीएम ने कहा कि मुख्य सड़कों का उपयोग जनता की सुविधा और सुरक्षित यातायात के लिए होता है, ऐसे में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कानूनन अपराध है। उन्होंने दुकानदारों से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

डॉ. राजदीप सिंह ने लोक निर्माण विभाग को भी निर्देश दिए कि एक सप्ताह बाद पुनः निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बिलासपुर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुगम यातायात वाला शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण जाम और दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते हैं, इसलिए यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!