Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC कर्मचारियों को वेतन का इंतजार, आज जारी हो सकती है सैलरी, 50 करोड़ की ग्रांट जारी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 12 नवंबर (अनिल)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों को अभी तक वेतन का इंतजार है। आमतौर पर निगम कर्मचारियों का वेतन हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच जारी कर दिया जाता था, लेकिन इस बार भुगतान में देरी हुई है। निगम की खराब आर्थिक स्थिति और राज्य सरकार पर निर्भरता के कारण कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

कर्मचारी यूनियनों का कहना है कि वे लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि हर महीने की पहली तारीख को नियमित रूप से वेतन दिया जाए, लेकिन यह अभी तक संभव नहीं हो पाया है। इस बार वेतन के साथ कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) का भुगतान भी किया जाना है।

इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक (MD) डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि HRTC पूरी तरह से राज्य सरकार से मिलने वाली ग्रांट पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 50 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है और बिल ट्रेजरी को भेज दिया गया है। ट्रेजरी से ग्रांट जारी होते ही सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई कि आज के दिन के भीतर ही वेतन कर्मचारियों के खातों में पहुंच जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!