Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: नशे के जाल में फंसा उपप्रधान, पौने छह किलो चरस के साथ गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कुल्लू, 13 नवंबर। मझाट पंचायत के उपप्रधान जीवन सिंह को पौने छह किलो (5.787 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कुल्लू की टीम ने शनिवार रात बिलासपुर के नरली क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

टीम ने मौके पर पहुंचकर उपप्रधान जीवन सिंह को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसके कब्जे से 5.787 किलो चरस बरामद की। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पंचायत प्रतिनिधि का पद संभाल रहा था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इस कारोबार में कब से शामिल था और इसके पीछे कौन-कौन से लोग जुड़े हो सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!