Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हमीरपुर: गोलू की मदद को आगे आए विधायक आशीष शर्मा, कहा - हर महीने देंगे आर्थिक मदद

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 13 नवंबर। हमीरपुर के सासन हत्याकांड मामले में विधायक आशीष शर्मा पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने मृतका के पुत्र गोलू को आर्थिक सहायता प्रदान की और यह आश्वासन दिया कि आगे भी हर महीने 3000 रुपये की मदद देकर गोलू के पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

विधायक ने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि परिवार द्वारा आरोपी को लेकर उठाई गई बातों का विधि सम्मत संज्ञान लिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की जांच में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए और सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जांच निष्पक्ष हो।

विधायक आशीष शर्मा ने यह भी कहा कि सरकार और प्रशासन की कार्रवाई से मृतका के परिजन संतुष्ट हों, इस दिशा में पूरी गंभीरता से कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!