न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 12 नवंबर। निजी बी.के. बिजनेस वेंचर टम्बल ड्राई, बिलासपुर ने टेक्निकल स्टाफ (वाशर एवं आयरन) और स्टोर मैनेजर के एक-एक पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इन पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार 14 नवम्बर को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 पास निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित तिथि को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 82197-73003 पर संपर्क कर सकते हैं।
