Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : कांग्रेस अध्यक्ष पर आज लगेगी मुहर, हाईकमान ने दिल्ली बुलाए छह दावेदार

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 07 नवंबर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में पिछले एक साल से जारी संगठनात्मक संकट अब अपने अंतिम दौर में पहुंचता दिख रहा है। ठीक एक साल पहले 6 नवंबर 2024 को कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश जिला और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणियों को भंग कर संगठन के पुनर्गठन की घोषणा की थी। लेकिन गुटबाजी और आंतरिक खींचतान के चलते आज तक नया अध्यक्ष तय नहीं हो सका। लेकिन अब माना जा रहा है कि सप्ताह के भीतर में हिमाचल कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। 

दरअसल, कांग्रेस हाईकमान ने आज हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के छह दावेदारों को दिल्ली तलब किया है। प्रदेश अध्यक्ष के इन दावेदारों से राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मुलाकात करेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि आज की बैठक के बाद हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पर अंतिम फैसला होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में आज दिल्ली में अहम बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल छह नेताओं को सुबह 9:30 बजे बैठक में बुलाया गया है।

इनमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल, कसौली से विधायक विनोद सुल्तानपुरी और भोरंज के विधायक सुरेश कुमार शामिल हैं। सूत्र बताते हैं कि पहले इन सभी नेताओं के साथ सामूहिक चर्चा होगी और उसके बाद खड़गे एक-एक कर वन-टू-वन बातचीत करेंगे। उसी के बाद अंतिम फैसला राहुल गांधी की सहमति से घोषित किया जाएगा।

हिमाचल कांग्रेस में इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ केवल योग्यताओं की नहीं, बल्कि गुटबाजी की भी है। कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कुलदीप राठौर और रोहित ठाकुर में से किसी एक को अध्यक्ष बनाने की सिफारिश की है, जिनमें राठौर उनकी पहली पसंद बताए जा रहे हैं। राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस ने पिछली बार चार उपचुनावों में शानदार प्रदर्शन किया था और पार्टी को सत्ता की राह पर लौटाया था।

वहीं, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने अपने गुट से विनय कुमार और आशीष बुटेल के नाम आगे बढ़ाए हैं। विनय कुमार तीन बार के विधायक हैं और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। यदि पार्टी इस बार SC कार्ड खेलती है, तो विनय कुमार को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी कैबिनेट के कई मंत्री रोहित ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के पक्ष में हैं। पिछले दिनों राहुल गांधी से हुई मीटिंग में भी रोहित का नाम सुक्खू खेमे की ओर से प्रस्तावित किया गया था। चार बार के विधायक और शिक्षा मंत्री के रूप में उनकी सक्रियता ने उन्हें हाईकमान की नजरों में भी एक मजबूत दावेदार बना दिया है।

सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान प्रदेश कांग्रेस को संतुलित करने के लिए एक नया फॉर्मूला तैयार कर रहा है। एक नियमित अध्यक्ष के साथ तीन वर्किंग प्रेसिडेंट की नियुक्ति की जा सकती है। जिनमें शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। इस फॉर्मूले से गुटबाजी को नियंत्रित करने और क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने की कोशिश की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!