न्यूज अपडेट्स
बैजनाथ, 07 नवंबर। उपमंडल बैजनाथ में देर रात एक बार फिर आगजनी की रहस्यमयी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे के आसपास चंडीगढ़ रोडवेज (सीटीयू) की बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। यह घटना उस स्थान से करीब 50 मीटर की दूरी पर हुई है, जहाँ पांच दिन पहले एक कार जलकर राख हो गई थी।
स्थानीय निवासी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इन घटनाओं की गहराई से जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
