Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : CM सुक्खू दिल्ली रवाना, पार्टी हाईकमान से करेंगे चर्चा, गृह मंत्री अमित शाह से भी करेंगे मुलाकात

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 15 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार दोपहर बाद शिमला से दिल्ली रवाना हुए। सीएम आज रात या कल दिल्ली में पार्टी हाईकमान से कांग्रेस संगठन और अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी लंबित है। इसके बाद संगठन बनाया जाना है।

दिसंबर–जनवरी में पंचायत और नगर निकाय चुनाव होने हैं, मगर कांग्रेस के पास अभी तक संगठन नहीं है। इससे कांग्रेस वर्कर मायूस हैं। पार्टी ऑफिस में एक साल से अधिक समय से सन्नाटा पसरा हुआ है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 नवंबर को राज्य, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी भंग की थी। कई नेताओं द्वारा आग्रह के बावजूद अब तक संगठन नहीं बनाया गया और न ही अध्यक्ष की ताजपोशी हुई। राहुल गांधी पिछले सप्ताह दिल्ली में अध्यक्ष पद के छह दावेदारों के इंटरव्यू कर चुके हैं, मगर फैसला नहीं हो पाया।

सीएम सुक्खू सोमवार को फरीदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली उत्तरी क्षेत्रीय परिषद मीटिंग में भाग लेंगे। वे इसमें बीबीएमबी के पास लंबित 4000 करोड़ रुपए से अधिक के एरियर का मुद्दा उठा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद बीबीएमबी हिमाचल को एरियर नहीं दे रहा है।

सीएम शानन प्रोजेक्ट का स्वामित्व भी हिमाचल को देने का मुद्दा उठा सकते हैं। पंजाब सरकार 100 साल की लीज पूरी होने के बावजूद यह प्रोजेक्ट वापस देने को तैयार नहीं है।

इस बैठक में आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, क्षेत्रीय विकास, कानून व्यवस्था और अंतरराज्यीय सहयोग पर चर्चा होगी। इसमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के मुख्यमंत्री/उप-राज्यपाल/प्रशासक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!