Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: शादी के बाद 20 दिन बाद फरार हुई नई नवेली दुल्हन, सोना भी ले गई साथ

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा, 15 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के मात्र 20 दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन घर से फरार हो गई है। बड़ी बात यह है कि यह दुल्हन अपने साथ घर से 10 तोले सोने के गहने भी ले गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब की तीन महिलाआंे को गिरफ्तार कर लिया है। इस लुटेरी दुल्हन के कारनामे की हर तरफ चर्चा हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां क्षेत्र का है। यहां एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। पहली नज़र में साधारण लगने वाला यह मामला जांच के दौरान एक संगठित नेटवर्क की ओर इशारा करता दिख रहा है, जो हिमाचल के भोले.भाले परिवारों को शादी का झांसा देकर निशाना बना रहा था।

पटियालकड़ पंचायत के एक परिवार ने मैरिज ब्यूरो के माध्यम से अपने बेटे की शादी पंजाब की युवती से तय की। शादी धूमधाम से हुई, लेकिन महज 20 दिन बाद नवविवाहिता घर से करीब 10 तोले सोने के गहने लेकर फरार हो गई। परिजन जब दुल्हन और उसके तथाकथित रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पाए तो उन्हें एहसास हुआ कि वे किसी बड़े जाल में फंस चुके हैं।

धोखाधड़ी का शक गहराने पर परिवार ने सूझबूझ से उसी मैरिज ब्यूरो से दोबारा संपर्क किया। ब्यूरो की तरफ से जब एक और रिश्ता दिखाने के लिए तीन महिलाएं सुजानपुर पहुंचीं, तो परिवार ने पहले से बनाई योजना के तहत पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची नगरोटा बगवां पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। ये महिलाएं पंजाब के लुधियाना, जालंधर और फिरोजपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं।

एसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि यह गिरोह काफी विस्तृत हो सकता है और अन्य राज्यों में भी सक्रिय रहने की संभावना है। मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है, जो इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे शादी जैसे संवेदनशील विषयों पर निर्णय लेते समय पूरी सावधानी बरतें और किसी भी मैरिज ब्यूरो या रिश्ते की जांच.पड़ताल करना न भूलें। हाल के वर्षों में हिमाचल में लुटेरी दुल्हन के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिससे स्पष्ट है कि ऐसे गिरोह पहाड़ी क्षेत्रों को आसान निशाना समझ बैठे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!