Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: घुमारवीं व झण्डुता क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्ग जारी

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 13 फरवरी। जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के दो उपमण्डलों में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते प्रमुख सड़कों पर अस्थायी रूप से यातायात बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

आदेश के अनुसार, घुमारवीं उपमण्डल के अंतर्गत दधोल से जरोडा सड़क मार्ग पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है, जिस कारण यह मार्ग 27 फरवरी तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा।इसी प्रकार, झण्डुता उपमण्डल में भल्लू से बलघाड़ तथा राहियां–अमरपुर–हडसर–घुमारवीं सड़क मार्ग भी मरम्मत कार्य के कारण 31 मार्च तक बंद रहेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि बंद किए गए मार्गों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।

राहियां–अमरपुर–हडसर–घुमारवीं मार्ग के वाहन बरठीं–पनोल–झण्डुता सड़क से गुजरेंगे।
भल्लू से बलघाड़ मार्ग का यातायात मलारीकलां–मांडवा–झण्डुता सड़क तथा बरठीं–सुन्हाणी (पनौल होते हुए) मार्ग से संचालित होगा।

हालांकि, मरम्मत कार्य के दौरान एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं को इन मार्गों से आवागमन की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!