Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: सोशल मीडिया के दावों की पोल खुली, घाघस चौक हाई मास्ट लाइट का सच आया सामने

Anil Kashyap
By -
0
Bilaspur: Social media claims exposed, truth about Ghaghs Chowk high mast light revealed
पूर्व जिला परिषद गौरव शर्मा के द्वारा घाघस चौक पर स्थापित करवाई गई हाई मास्ट लाइट 

न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 13 फरवरी। जिले के घाघस चौक पर हाल ही में स्थापित की गई हाई मास्ट लाइट को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे और वीडियो सामने आए थे। अलग–अलग नेताओं द्वारा इस लाइट को लगवाने का श्रेय लेने की कोशिश की जा रही थी, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई थी।

अब इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है। चौक पर लगाए गए बोर्ड से स्पष्ट हो गया है कि यह हाई मास्ट लाइट पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा की पहल पर स्थापित करवाई गई है। बोर्ड लगने के बाद उन नेताओं के दावे खोखले साबित हो गए हैं, जो सोशल मीडिया पर इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, इस हाई मास्ट लाइट पर कुल 2 लाख 49 हजार रुपये की लागत आई है। इसके लगने से घाघस चौक और आसपास के क्षेत्र में रात्रि के समय बेहतर रोशनी मिलेगी, जिससे यातायात सुगम होगा और सुरक्षा भी बढ़ेगी।

स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए पूर्व जिला परिषद गौरव शर्मा का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि इस लाइट से क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिली है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!