न्यूज अपडेट्स
शिमला, 15 नवंबर। राज्य में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा आगे आया है। शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख (चंडीगढ़) सभयेक सिंह ने बैंक की ओर से एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। यह राशि मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री ने इस उदार योगदान के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे परोपकारी कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य संस्थाओं व व्यक्तियों को भी योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उप-महाप्रबंधक बाल किशन, सहायक महाप्रबंधक राजेश कुमार गावा सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
