Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हमीरपुर: दिव्यांग गोलू के नाम पर फर्जी चंदा उगाही, फेसबुक पर लगाया गया फर्जी स्कैनर

News Updates Network
By -
0

न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर, 17 नवंबर। हमीरपुर के सासन क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां दिव्यांग युवक गोलू के नाम पर सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी चंदा उगाही की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात फेसबुक हैंडलर ने गोलू और संस्था पहचान सलासी से जुड़ी जिला अध्यक्ष चेतना शर्मा की तस्वीरों का दुरुपयोग करते हुए एक भ्रामक पोस्ट डाली।

पोस्ट में एक फर्जी क्यूआर कोड (स्कैनर) शामिल किया गया था, जिसके जरिए लोगों से आर्थिक सहायता भेजने की अपील की गई। जैसे ही इस गड़बड़ी का पता चला, संस्था की जिला अध्यक्ष चेतना शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस थाना हमीरपुर में लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पोस्ट को विश्वसनीय दिखाने के लिए उनकी और गोलू की तस्वीरों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया, जिससे न सिर्फ लोगों को गुमराह किया गया बल्कि दिव्यांग युवक की पहचान का दुरुपयोग भी हुआ।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब साइबर सेल और पुलिस संयुक्त रूप से उस अज्ञात हैंडलर की पहचान करने में जुटी है, जिसने यह भ्रामक और फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की आर्थिक सहायता भेजने से पहले स्रोत की सत्यता अवश्य परखें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!