न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 17 नवंबर। माता नैना देवी जी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु की सोमवार को अचानक मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, दर्शन करने के बाद श्रद्धालु लंगर सीढ़ियों के पास अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मंदिर प्रशासन और पुलिस को दी।
श्रद्धालु को एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल ग्वांडल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अशोक कुमार (65) निवासी सरहंद, जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) के रूप में हुई है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कीं। पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने किसी भी तरह की साजिश या शक से साफ इनकार किया है।
