न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 28 नवंबर। बिलासपुर –शिमला सड़क मार्ग पर शुक्रवार को ट्रक (HP 62 3042) और कार (HP 23E 2753) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना नौणी से ब्रह्मपुखर की ओर कुछ दूरी पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अपनी सही दिशा में आ रहा था, जबकि कार ओवरटेक करने के दौरान ट्रक से भिड़ गई।
सूत्रों के मुताबिक कार को एक महिला चला रही थी और कार में दो महिलाएं सवार थीं। हादसे में किसी तरह की जानी नुकसान की सूचना नहीं है, जो बड़ी राहत की बात है।
टक्कर के बाद हाइवे पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
