Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल में चल रही थी जाली नंबर की बस, परिवहन विभाग ने तुरंत किया इंपाउंड

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
सोलन, 18 नवंबर। परिवहन विभाग, हिमाचल प्रदेश की सतर्कता एक बार फिर रंग लाई है। बाहरी राज्य से आ रही एक कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस को जाली नंबर प्लेट के साथ पकड़ा गया। यह कार्रवाई एआरटीओ बैरियर टीपरा की निगरानी में की गई।

सूत्रों के अनुसार, बस संख्या DD01N9435 जब चेक पोस्ट से गुज़र रही थी, तभी एआरटीओ टीपरा की टीम को वाहन पर संदेह हुआ। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इसी नंबर के संबंध में कुछ महीने पहले भी शिकायत दर्ज की गई थी। संदेह के आधार पर वाहन को तुरंत रोक लिया गया।

जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ—बस चालक के पास वाहन चलाने का कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। इसके बाद जब वाहन के चेसिस नंबर की गहन जांच की गई तो इसमें भी स्पष्ट गड़बड़ी सामने आई। पता चला कि वाहन पर लगा चेसिस नंबर असली नहीं है और यह बस वास्तव में पंजाब रजिस्ट्रेशन PB01A0801 के नाम पर पंजीकृत है।

गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए अधिकारियों ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 207 तथा हिमाचल प्रदेश मोटर व्हीकल टैक्सेशन एक्ट, 2023 की धारा 16(2) के तहत बस को इंपाउंड कर लिया है। साथ ही वाहन को आगे की कानूनी प्रक्रिया हेतु थाना प्रभारी, पुलिस परमाणु के सुपुर्द करने का अनुरोध किया गया है।

मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!