न्यूज अपडेट्स
मंडी, 13 अक्तूबर। जोगिंदरनगर थाना क्षेत्र में दर्ज हुए GI पाइप चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जांच के दौरान कुल 60 GI पाइप बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹15 लाख है।
जानकारी के अनुसार यह मामला 29 अगस्त 2025 को जोगिंदरनगर थाना में दर्ज हुआ था। जांच के दौरान पुलिस ने अब तक दो अलग-अलग राज्यों से चोरीशुदा पाइप बरामद किए हैं। इनमें से 10 पाइप 2 सितंबर को लुधियाना (पंजाब) निवासी गुरमीत सिंह से बरामद किए गए थे, जबकि हाल ही में 50 पाइप यमुनानगर (हरियाणा) निवासी प्रदीप कुमार से 10 अक्तूबर को बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक मंडी ने बताया कि इस मामले की जांच अभी जारी है और इसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।
