न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 19 सितंबर। शिमला–मटौर फोरलेन का निर्माण कार्य एनएचएआई (NHAI) द्वारा तेजी से किया जा रहा है। नौणी से भराड़ीघाट तक करीब 17 किलोमीटर लंबे फोरलेन के निर्माण के बीच अब ब्रह्मपुखर चौक पर भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। यहां भवनों को तोड़ने के साथ-साथ पुराना वर्षा शालिका (रेन शेल्टर) भी हटा दिया गया था, जिससे बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नैना देवी विधानसभा के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुलवीर भडोल ने फोरलेन निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों से इस व्यस्त चौक पर नया रेन शेल्टर बनाने की मांग उठाई थी।
कंपनी प्रबंधन ने इस मांग को स्वीकार करते हुए रेन शेल्टर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। कुलवीर भडोल ने बताया कि जल्द ही ब्रह्मपुखर चौक पर नया रेन शेल्टर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से यात्रियों को बारिश व धूप से बचाव की सुविधा मिलेगी और बसों का इंतजार करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। |
