Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल को हरियाणा से 5 करोड़ की मदद, CM नायब सैनी ने CM सुक्खू को लिखा पत्र

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 08 सितंबर। भारी वर्षा से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों में हिमाचल प्रदेश को हरियाणा सरकार ने बड़ी राहत दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर बताया कि संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार हिमाचल की जनता के साथ खड़ी है।

पत्र में उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों को शीघ्रातिशीघ्र सरकारी सहायता पहुंचाने के हिमाचल सरकार के प्रयासों में हरियाणा सरकार भी भागीदार बनेगी। इसके लिए हरियाणा मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 करोड़ रुपये की राशि हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में RTGS के माध्यम से भेज दी गई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि किसी प्रकार की राहत सामग्री या अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता होगी तो हरियाणा सरकार तुरंत आवश्यक संसाधन भेजेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!