Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : दोनों टोल प्लाजा बंद करने के आदेश, जगह जगह हुआ है लैंडस्लाइड, DC ने जारी किए आदेश, यहां जानें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलापसुर, 21 अगस्त। (अनिल) कीरतपुर नेरचौक फोरलेन (Kiratpur Nerchowk Fourlane) की खस्ताहालत को लेकर बिलासपुर प्रशासन ने टोल वसूली (Toll Tax) पर रोक लगा दी है। आपको बता दें फोरलेन में जगह जगह लैंडस्लाइड (Landslide) हुआ है और जिसके कारण इस फोरलेन मार्ग पर सफर करना खतरनाक (Danger) हो चुका है। पिछले दिनों भी कई सड़क हादसे कीरतपुर नेरचौक फोरलेन मार्ग पर पेश आए है जिसमें कई लोगों की जान चली गई।

जगह जगह हुआ है लैंडस्लाइड

जानकारी के अनुसार कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर भारी बारिश के कारण जगह जगह लैंडस्लाइड हुआ है जिसके कारण घंटों इस सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति बनी होती है कई जगह एक लेन में वाहन गुजर रहे है। कीरतपुर नेरचौक फोरलेन की स्थिति बिलकुल बिगड़ चुकी है लेकिन अभी तक टोल टैक्स की वसूली की जा रही थी। 

टोल टैक्स की वसूली पर रोक

आपको बता दें गरामोड़ा (Moura) और बलोह टोल टैक्स को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है इस संबंध में उपायुक्त बिलासपुर (DC Bilaspur) ने आदेश जारी कर दिए है। एक महीने की अवधि के लिए टोल टैक्स की वसूली पर रोक लगा दी गई है क्योंकि फोरलेन की स्थिति अभी ऐसी नहीं है कि टोल वसूला जाए। जगह जगह यह सड़क मार्ग लैंडस्लाइड होने के कारण बाधित हो रहा है। 

Bilaspur: Orders to close both toll plazas, landslides have occurred at many places, DC issued orders, know here
टोल टैक्स बंद करने के लिए सौंपा था ज्ञापन: फोटो

आशीष ठाकुर ने की थी टोल बंद करने की मांग

आपको बता दें पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर (Ashish Thakur) ने पिछले दिनों उपायुक्त बिलापसुर से मिलकर टोल टैक्स बन्द करने की मांग की थी। जिसके बाद बिलासपुर प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए 20 अगस्त को टोल टैक्स बंद करने के संबंध में आदेश (Order) जारी कर दिए है। Click Here To View Orders

सूचना मिली है कि अभी तक टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली जारी है। बहरहाल इसे लेकर आदेश जारी होने के बाद भी NHAI के द्वारा आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। सरेआम NHAI के द्वारा DC बिलासपुर के द्वारा जारी आदेशों की अवहेलना की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!