भाजपा की 11 वर्षों की उपलब्धियां शून्य - BJP राज में महंगाई, बेरोजगारी समेत कर्ज के रिकॉर्ड टूटे

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 11 जून। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान भाजपा के 11 वर्ष बनाम उपलब्धियों की पोल खोलते हुए कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि मोदी मय भाजपा प्राइवेट लिमिटेड बनके रह गई है जिन्होंने अपने राजनीतिक नेताओं के सिद्धांतों की बलि दे दी है। बीते 11 वर्षों में उपलब्धियां में गिना जाए तो एक व्यक्ति विशेष पूजन के अतिरिक्त भाजपा की उपलब्धियां शून्य है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में अर्थव्यवस्था केवल गुजरात तक सीमित होकर रह गई है, किसान सड़क पर आ गया है, बेरोजगार युवा नशे की चपेट में और राजनीतिक विरोधी सीबीआई की चपेट में। संदीप सांख्यान ने कहा कि मोदी जी को नेशनल हीरो बनने के चक्कर में भारतीय जनता पार्टी जीरो बन के रह गई, पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं तक यहां तक के उनके मूल संगठन आरएसएस तक आज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कपड़ों की तरह राजनीतिक चरित्र बदलने वाले भाजपा में गुजराती नेताओं ने पूरे देश में भ्रष्टाचार का जाल बिछा रखा है, चाहे एयरपोर्ट हो या नेशनल हाईवे हो या रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर हो या हाइड्रो प्रोजेक्ट हो या कोई बड़ी इमारतें या फिर चाहे मेडिकल कॉलेज की हो या सड़के और पुल हो केवल एक समुदाय के हाथ तक सीमित होकर रह गए हैं। संदीप सांख्यान ने कहा कि भाजपा नेता केवल स्तूति गान का यंत्र बन कर रहे गए हैं। फील गुड फैक्टर की हवा और वास्तविकता से कोसों दूर है।

सूत्रों से ज्ञान हुआ है कि भारत का ब्रेन जिस तरह से ड्रेन न हो रहा है। इसका उदाहरण गत आईआईटी बॉम्बे से मिला है। जहां इसरो जैसी संस्था में भी युवा नौकरी नहीं करना चाहते और भारत छोड़कर विदेश जाना चाह रहे हैं। क्योंकि वह इस व्यवस्था के साथ आर्थिक तौर पर या मानसिक तौर पर अपने आप को सहज पा रहे हैं। यहां बेरोजगार युवा पीढ़ी को मोदी मोदी करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कहीं धर्म पर विभाजित किया जा रहा है। तो कहीं विरोध करने वालों को राष्ट्र विरोधी भी साबित किया है। 

संदीप सांख्यान ने कहा पिछले 11 वर्षों में देश पर करीब 200 लाख करोड़ का कर्जा चढ़ा है, मंहगाई औसतन 7 से 8 प्रतिशत बढ़ी है और बेरोजगारी औसतन 12 से 14 प्रतिशत देश मे पिछले ग्यारह वर्षों में बढ़ी है और बीते 11 वर्षों में करीब 40 योजनाएं कॉंग्रेस सरकार की चलाई ऐसी है जिनका नाम बदलकर देश की जनता को भ्रमित किया गया है और अब भाजपा के नेता पत्रकारवार्ता करके बीते 11 वर्षों की उपलब्धियां गिना कर लोंगो को भ्रमित कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top