Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

CM सुक्खू, प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री जाएंगे मध्यप्रदेश, जानें क्या है वजह

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह 27 जनवरी को मध्य प्रदेश के महू जाएंगे। महू में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर कांग्रेस पार्टी संविधान बचाओ अभियान शुरू करेगी। 

गणतंत्र दिवस समारोह के बाद जाएंगे CM

बता दें कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। 26 जनवरी को शिमला में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के बाद CM सुक्खू महू के लिए रवाना होंगे। 

होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम

बताते चलें कि महू में आयोजित कार्यक्रम में संविधान को बचाने और बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के योगदान को सम्मानित करने के लिए कांग्रेस पार्टी एक बड़ा आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान का हिस्सा होगा। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. आंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।

कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा

कांग्रेस पार्टी देशभर में संविधान बचाओ यात्रा निकालने जा रही है और इस यात्रा का प्रमुख कार्यक्रम 27 जनवरी को महू में होगा। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता लोगों से मिलकर संविधान की रक्षा और उसके महत्व के बारे में जागरूक करेंगे। महू में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की पूरी कार्यसमिति मौजूद होगी, जिसमें सभी कांग्रेस शासित राज्यों के CM, पूर्व CM, प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल होंगे। 

दिल्ली विधानसभा चुनावों में CM सुक्खू का प्रचार

इसके बाद, 1 से 3 फरवरी तक CM सुक्खू दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार में भी हिस्सा लेंगे। बता दें कि दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के हक में वोट मांगते हुए सीएम सुक्खू भी नजर आएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!