हिमाचल: जोरावर स्टेडियम में जन आक्रोश रैली, BJP ने सरकार पर साधा निशाना

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आज पहले दिन भाजपा ने जोरावर स्टेडियम में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित भाजपा के अन्य विधायक शामिल हुए। इस दौरान भाजपा ने प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल में लिए गए निर्णयों और नीतियों पर तीखा प्रहार किया।

आम जनता के हित में नहीं सरकार की नीतियां

भाजपा ने रैली में प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की नीतियां आम जनता के हित में नहीं हैं। रैली के दौरान भाजपा ने विशेष रूप से शराब घोटाले और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।

कल भी होगा प्रदर्शन

रैली के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। खुफिया विभाग ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी। इस रैली के अलावा कल यानी 19 दिसंबर वीरवार को बेरोजगार संघ गेस्ट फैकल्टी की नियुक्तियों के विरोध में जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन करेगा।

इसके साथ ही एससी-एसटी महासंघ, मल्टी-टास्क वर्कर और शिक्षा विभाग के बहुकार्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। धर्मशाला में प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर भी आंदोलन होने की संभावना है।

धर्मशाला का गरमाया माहौल

भाजपा की जन आक्रोश रैली और आगामी विरोध प्रदर्शनों के चलते धर्मशाला का माहौल गरमाया हुआ है। प्रशासन ने सभी प्रदर्शनकारियों के लिए विशेष प्रबंध किए हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां की हैं। जन आक्रोश रैली में भाजपा ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कड़े शब्दों में आलोचना की।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top