Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने CM सुक्खू को बताया देहरा का फर्जी दामाद, जनता को गुमराह करने की कोशिश

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने देहरा का फर्जी दामाद कहा है. देहरा में मीडिया से बात करते हुए बिक्रम ठाकुर ने कहा कि CM सुक्खू जसवां-परागपुर के दामाद हैं।

उन्होंने उपचुनाव में वोट हासिल करने के लिए खुद को देहरा का दामाद बताया और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. दरअसल, उनका ससुराल जसवां-परागपुर में है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि देहरा के लोग मुख्यमंत्री के झूठ में नहीं फंसेंगे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू जनता को इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं। परन्तु देहरा के लोग उनके बहकावे में नहीं आएंगे। देहरा के लोग जानते हैं कि कैसे कांग्रेस सरकार ने अपने 18 महीने के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!