बिलासपुर: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आत्महत्या के मामलों के बीच सूबे के बिलासपुर जिले से एक मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मामले में मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने दामाद पर संगीन आरोप लगाए हैं। जबकि, मृतका के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने खुद आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त की है। मृतका का एक 17 वर्षीय बेटा और 15 वर्षीय बेटी भी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल स्थित टांडा गांव से सामने आया है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि सुबह 7 बजे क करीब वह टैक्सी लेकर धौलरा मंदिर बिलासपुर गया था। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे जब वो घर आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी टीनपोश मकान की छत पर लगे बांस के साथ दुपट्टे का फंदा लगाकर लटकी हुई है।

जबकि, मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दामाद पर संगीन आरोप लगाए हैं। मायके वालों का कहना है कि उनके दामाद ने खुद अपनी पत्नी को मारा है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि लगभग दस महीने पहले भी उसने उनकी बेटी पर लोहे के डंडे से जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद से उनकी बेटी मायके ही रह रही थी। अभी दो महीने पहले ही वह दोबारा अपने ससुराल वापिस गई थी।उन्होंने दामाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या की गई है।

डीएसपी घुमारवीं चंद्र पाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने पूछताछ के लिए मृतका के पति को थाने में बुलाया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top