Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बोले - भाजपा के 400 पार के दावे होंगे खोखले साबित

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
नाहन : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भाजपा पर हमलावर हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले चरण में हुए मतदान से जो रुझान सामने आ रहे हैं, उससे भाजपा पूरी तरह घबराई हुई है। उप मुख्यमंत्री आज रेणुका विधानसभा क्षेत्र में शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। 

अग्निहोत्री ने कहा कि पहले चरण में 102 सीटों के लिए मतदान हुआ है। उसके समीकरणों के मुताबिक भाजपा को सिर्फ 20 सीटों पर बहुमत मिल रहा है और दावे इस बार 400 पार के किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह खोखले साबित होंगे। उन्होंने कहा कि यह समीकरण बनने के बाद भाजपा की नींद उड़ी हुई है। इससे भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ना भी लाजमी है। इशारों-इशारों में कांग्रेस से बागी हुए पूर्व विधायकों पर तंज कसते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इन समीकरणों के बाद अब क उनकी चिंताएं भी बढ़ गई हैं क्योंकि वह भी इनके सहारे टिके हुए थे। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी हिमाचल में सरकार बनाने के सपने देख रही है, जो कभी पूरे होने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने का भाजपा का सपना कभी पूरा होने वाला नहीं है और कांग्रेस की सरकार मजबूती के साथ प्रदेश में टिकी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, उन्होंने यह कल्पना भी नहीं की थी कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पास कितनी पावर होती है और यह कभी भी विधायक को पूर्व विधायक बना सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की ताकत है कि 48 घंटे के भीतर 6 विधायक पूर्व विधायक बन गए। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष एवं रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार और शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!