Home World India Himachal Pradesh Bilaspur Mandi Kullu Kangra Solan Shimla Una Chamba Kinnour Sirmour Hamirpur Lahoulspiti Politics HRTC Haryana Roadways HP Cabinet Crime Finance Accident Business Education Lifestyle Transport Health Jobs Sports

मनाली - जालंधर नेशनल हाईवे पर चलती गाड़ी पर गिरा पत्थर, दो महिलाओं समेत तीन घायल

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी : मनाली-जालंधर नेशनल हाईवे पर कोटली के लागधार के पास चलती कार के ऊपर पहाड़ी से बहुत बड़ा पत्थर गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को कोटली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है। 

बताया जा रहा है कि इस हादसे में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार दीवान चंद (54), मीना देवी (55) व जयोध्या देवी (59) कोटली से सताहन अपने घर की तरफ जा रहे थे। 

इस दौरान लागधार के पास पहाड़ी से कार के ऊपर बहुत बड़ा पत्थर गिर गया। इस घटना में कर सवार तीनों घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए कोटली अस्पताल लाया गया। 

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। घायल मीना देवी व जयोध्या देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद गाड़ी की छत बुरी तरह से पिचक गई है। इस पत्थर को गाड़ी के ऊपर से जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। मामले में आगामी कार्यवाही जारी है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top