Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: एचआरटीसी वोल्वो बस में सफर करने पर 2 घंटे की बचत, यात्रियों की प्रतिक्रिया पर बस रूट में बदलाव

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 22 नवंबर : शिमला से दिल्ली और दिल्ली से शिमला सफर करने वाले यात्रियों के महत्वपुर्ण खबर है। अब वोल्वो बसों में शिमला से दिल्ली और दिल्ली से शिमला का सफर करीब 2 घंटे कम होगा। जिससे दिल्ली व शिमला आने जाने वाले यात्रियों के समय बचत होगी। निगम प्रबंधन ने बस यात्रा में यात्रियों के सुझाव जानने के बाद शिमला-दिल्ली-शिमला वोल्वो बसों की रूटों में बदलाव किया है। 

निगम प्रबंधन द्वारा किए गए बदलाव के तहत अब शिमला से दिल्ली व दिल्ली से शिमला चलने वाली प्रत्येक वोल्वो बस पिंजौर बाईपास से होकर जाएगी। ये वोल्वो बसें कालका, पिंजौर और परवाणू नहीं जाएंगी। ये बसें वर्तमान में शिमला से जाते हुए, परवाणू, कालका, पिंजौर एवं चंडीगढ़ जाती थी, ऐसे ही दिल्ली से आते हुए चंडीगढ़, पिंजौर, परवाणू कालका से होते हुए शिमला पहुंचती थी। 

परिवहन निगम की वोल्वो बसों में सफर करने वाले यात्रियों द्वारा यह प्रतिक्रिया दी गई कालका, पिंजौर, परवाणू से जाते हुए बोल्वो बसें ट्रैफिक जाम में फंस जाती हैं जिसके कारण उनका व्यर्थ में एक से डेढ़ घंटा खराब हो जाता है और यह मांग की गई कि बोल्वो बसों को कालका, पिजीर, परवाणू से न चलाकर पिजीर बाईपास से ही चलाया जाए। 

इसी तरह शिमला से दिल्ली जाने वाली एवं दिली से शिमला आने वाली वोल्वो बसों में आने वाले यात्री द्वार भी यह प्रतिक्रिया दी गई कि जिन यात्रियों ने सोधे शिमला से दिल्ली व दिल्ली से शिमला आना हो उन बसों को वाया चंडीगढ़ और वाया कालका, पिंजौर परवाणु न भेजकर सीधा भेजा जाए तो उनका यात्रा में लगभग 2 घंटे का समय बचेगा। ऐसे में अब परिवर्तन निगम ने किया है, वहीं इस संबंध में ऑफिस ऑर्डर भी जारी कर दिए हैं। 

दिल्ली से शिमला को रात्रि में चलने वाली वोल्वो बस रूटों में बदलाव: निगम प्रबंधन दिल्ली से चलने वाली रात्रि 9.30 व 10.30 बजे को बोल्वो बसों के रूटों में भी बदलाव किया है। प्रबंधन द्वारा किए गए नए बदलाव के अनुसार से बसें जीरकपुर से सीधे पंचकूला होते हुए शिमला आएंगी और ये दोनों बसें चंडोगढ़ नहीं जाएंगी ताकि दिल्ली से शिमला सीधे आने वाले यात्री समय से शिमला पहुंच सके। 

शिमला से सुबह 9.45 पर चलने वाली दिल्ली वोल्वो बस का ये होगा रूट: बद‌लाव के तहत शिमला से सुबह 9.45 पर चलने वाली वोल्वो बस पंचकूला से ट्रिब्यून चौक चंडीगढ़ होते हुए जाएगी एवं शिमला से सायं 1.45 बोल्वो बस सीधी पंचकूला से जीरकपुर होते हुए, सीधे दिल्ली जाए‌गी। इन बसों में यात्रा से दिल्ली पहुंचने में लगभग 2 घंटे की बचत होगी एवं यात्री दिली में ट्रकों के खुलने के कारण जाम से बच कर यात्री मैट्रो सेवा पकड़ सकेंगे।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट वोल्वो बसें चलेंगी पिंजौर बाईपास से निगम प्रबंधन के अनुसार शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट बोल्वो बस सेवा आती-जाती बार पिंजौर बाईपास पर चलेगी। इन सेवाओं के ट्रैफिक जाम के रास्ते में न चलने से यात्रियों के समय में बचत होगी और वे समय पर अपने गंतव्य पर पहुंच पाएंगे। पिंजौर, कालका व परवाणू से परिवहन निगम की बोल्वो बस में सफर करने वाले यात्री टी. टी. आर. परवाणू या फिर पिंजौर-दिल्ले शिमला हाईवे से इन बसों से यात्रा कर सकते हैं। 

जाम में फंसने से होता है समय बर्बाद: शिमला-दिल्ली-शिमला चलने वाली बोल्वो बसों के रूटों में बदलाव किया है। कालका पिंजौर, परवाणू से जाते हुए वोल्वो बसे ट्रैफिक जाम में फंस जाती थी जिससे डेढ़ से 2 घंटे व्यर्थ जाते थे, पैसे में यात्रियों के सुझाव के बाद बसों के रूटों में बदलाव किया है। जिससे दिल्ली जाने वाले व दिनी से शिमला आने वाले यात्रियों का करीब डेढ़ से 2 घंटे का समय बचेगा। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। - रोहन चंद ठाकुर, एम. डी. एच. आर.टी.सी.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!