Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal : प्रतिभा सिंह बोली - कांगड़ा जिले को कैबिनेट में और मिले प्रतिनिधित्व - सीएम से करूंगी बात

News Updates Network
By -
0
कांग्रेस पार्टी की हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कैबिनेट में जिन जिलों को अभी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, वहां से चुने पार्टी विधायकों को भी तवज्जो दिया जाएगा। 26 जनवरी से कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर आयोजित बैठक के लिए राजीव भवन शिमला में मौजूद रहीं प्रतिभा सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि सरकार में नए चेहरे के साथ वरिष्ठ सदस्यों को प्रतिनिधित्व दिया है। 

सभी लोगों ने इसका स्वागत किया है। जिन जिलों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, वहां से चुने हुए विधायकों को भी तवज्जो दिया जाएगा। कहा कि कांगड़ा जिले से इतने विधायक जीतकर आए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात की जाएगी कि कांगड़ा से जीते विधायकों को भी तवज्जो दी जाए। कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने पर का फैसला होगा। 

19 जनवरी को इंदौरा में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो यात्रा
प्रतिभा सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी  को इंदौरा में प्रवेश करेगी और इसके फठानकोट से जम्मू-कश्मीर जाएगी। यात्रा में सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। यात्रा के संदेश को ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया जाएगा।  प्रतिभा ने कहा कि 26 जनवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा। 

अभियान को लेकर ही जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद प्रदेशभर में कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी। इसके तहत सभी राज्यों में कांग्रेस देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हाथ से हाथ जोड़कर लोगों को आपसी प्रेम के लिए प्रेरित करेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!