Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 60 करोड़ जारी

News Updates Network
By -
0
राज्य सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 60 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। एचआरटीसी के 12,000 कर्मचारियों के वेतन और भत्तों सहित 6,500 पेंशनरों की पेंशन के लिए यह धनराशि जारी की गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पेंशनरों की संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में मामला उठाया गया था कि कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। 

इसके बाद फैसला लिया गया था कि निगम हर महीने समय पर 60 करोड़ रुपये की राशि जारी करता रहेगा ताकि वेतन और पेंशन का भुगतान समय पर हो सके।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!